मैनपुरी, अगस्त 12 -- Mainpuri News: शहर और ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार की रात 33 केवी बिजली लाइन में फाल्ट आने से 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब दो बजे गई बिजली बुधवार को सुबह 10:30 बजे के बाद बहाल हो सकी। करीब साढ़े आठ घंटे बिजली गुल रहने से इन्वर्टर की बैटरियां जवाब दे गईं और पेयजल संकट खड़ा हो गया। लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति ठप होने की सूचना पर विभाग की कई टीमें फाल्ट तलाशने के लिए पेट्रोलिंग में जुट गईं। काफी मशक्कत के बाद करहल रोड रेलवे क्रासिंग के पास अंडरग्राउंड 33 केवी लाइन में फाल्ट होने की जानकारी मिली। टीमों ने फाल्ट को दुरुस्त कर लाइन को चालू कराया, जिसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। 33 केवी लाइन के ब्रेकडाउन का असर सुल्तानगंज फीडर, सिविल लाइन ग्रा...