Mainpuri News: 28 टीमों ने लगाई दौड़, 370 बीघा जमीन कब्जामुक्त करवायी
मैनपुरी, जुलाई 23 -- Mainpuri News: मिशन समाधान में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम के निर्देश पर गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों की 28 टीमें फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण के लिए निकल पड़ी। दिनभर बारिश होती रही लेकिन शिकायतों के निस्तारण का सिलसिला बना रहा। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार शिकायतों के निस्तारण के लिए दौड़ लगाते रहे और 370 बीघा जमीन कब्जामुक्त करवायी गई। कहीं चकरोड तो कहीं तालाब की जमीन को खाली करवाया गया। सरकारी और निजी जमीनों के कब्जे भी अतिक्रमण से मुक्त करवाए गए। पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में जूझते रहे। शाम को निस्तारण की रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजने के बाद अधिकारियों ने चेन की सांस ली। एडीएम श्यामलता आनंद किशनी और करहल तहसील, एडीएम न्यायिक राजेश चंद्रा कुरावली तहसील क्षेत्र, एसडीएम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.