Mainpuri News: 26 अक्तूबर को बजेगी शहनाई, दांपत्य बंधन में बंधेंगे 325 जोड़े
मैनपुरी, अक्टूबर 23 -- Mainpuri News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 26 अक्तूबर को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। नुमाइश पंडाल में होने वाले इस आयोजन में 300 से अधिक जोड़े सात फेरों के बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर समाज कल्याण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नुमाइश पंडाल में सफाई का काम शुरू हो गया है। सफाईकर्मियों की टोली परिसर को व्यवस्थित करने में जुटी है। वहीं समारोह के लिए टेंट लगाने का काम भी कराया जा रहा है। सामूहिक विवाह समारोह को सफलतापूर्वक कराने के लिए विभागीय स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने नुमाइश पंडाल पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। समारोह में शामिल होने वाले जोड़ों और उनके परिजनों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.