Mainpuri News: 25 दिन से प्रिंटर खराब, हाथ से पर्चे बना रहे अस्पताल कर्मी
मैनपुरी, अगस्त 7 -- Mainpuri News: महाराजा तेजसिंह जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं इन दिनों तकनीकी खामियों की भेंट चढ़ती नजर आ रही हैं। अस्पताल में ऑनलाइन पर्चा प्रणाली ठप होने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुरुष पर्चा काउंटर पर पिछले करीब एक महीने से प्रिंटर खराब पड़ा है, जिसके चलते ओपीडी में आने वाले मरीजों को हाथ से लिखकर पर्चे थमाए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए तीन पर्चा काउंटर संचालित किए जाते हैं। इनमें एक काउंटर आभा आईडी और ऑनलाइन टोकन के लिए, दूसरा महिलाओं व बच्चों के लिए और तीसरा पुरुषों के लिए निर्धारित है, लेकिन पुरुष काउंटर का प्रिंटर बीते 20-25 दिनों से खराब है। मरम्मत के लिए भेजे जाने के बाद भी यह अब तक वापस नहीं लौट सका है, जिससे कंप्यूटर आधारित पर्ची प्रक्रिया प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.