Mainpuri News: 21 महीने ही चल पाई अग्नि के सामने लिए सात फेरों की डोर
मैनपुरी, अक्टूबर 13 -- Mainpuri News: अतिरिक्त दहेज के रूप में 15 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एटा निवासी ससुरालीजनों ने मैनपुरी निवासी विवाहिता को ससुराल से निकाल दिया। तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने सास, ससुर, देवर, जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भोगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विनोदपुर निवासी चित्रांशी ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 18 जनवरी 2025 को एटा के दौलतपुर कसेला निवासी सौरभ उर्फ देवेश पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी में पति सौरभ, ससुर सुरेंद्र, सास अखिलेश कुमारी को 15 लाख रुपये दिए गए। लेकिन ससुराली पक्ष इस दहेज से संतुष्ट नहीं हुआ और अतिरिक्त दहेज के रूप में 15 लाख रुपये मांगने लगा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसे ससुरालीजनों ने प्रताड़ित किया। मानसिक रूप से परेशान रखा और बाद में उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.