मैनपुरी, जुलाई 16 -- Mainpuri News: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का 18 जुलाई को मैनपुरी जिले में प्रथम आगमन हो रहा है। उनके प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत समारोह होगा। ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी 18 जुलाई को फिरोजाबाद से चलकर मैनपुरी पहुंचेंगे। घिरोर से लेकर मैनपुरी तक उनका जगह-जगह भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम करेंगे। स्वागत कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारियों ने तैयारियों शुरू कर दी हैं। पार्टी जिला कार्यालय पर उनके स्वागत समारोह को लेकर जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने सभी जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से संवाद किया है। यह भी पढ़ें- 18 जुलाई को भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक भाजपा ...