Mainpuri News: 18 करोड़ से बनाया जाएगा कुरावली सदर बाजार मार्ग
मैनपुरी, अक्टूबर 25 -- Mainpuri News: कुरावली नगर पंचायत से गुजरने वाले पुराने हाईवे को अतिक्रमण और जाम से जल्द निजात मिलेगी। सरकार ने नगर पंचायत क्षेत्र के आबादी क्षेत्र से जुड़े हाईवे को चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की योजना में शामिल किया है। इसके लिए 18 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कुरावली नगर पंचायत के आबादी क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे को जाम और अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भिजवाया था। पर्यटन मंत्री के निर्देश पर इस पुराने हाईवे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को तैयार किया गया और उसे शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया गया। सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग की निर्माण इकाई को इस मार्ग के चौड़ीकरण और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.