मैनपुरी, सितम्बर 12 -- Mainpuri News: जनकपुरी का आयोजन कचहरी रोड स्थित जिला को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में किया जाएगा। शनिवार को जनकपुरी की तैयारियों को लेकर घनश्याम दास के आवास पर डा. संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में 13 व 14 अक्तूबर को जनकपुरी में आयोजित कार्यक्रम की चर्चा व व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया गया। डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि 13 अक्तूबर को विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम प्रयोजक विक्रम राठौर व संयोजक रोहित अग्रवाल, संजू चौहान व कुलदीप श्रीवास्तव रहेंगे। 14 अक्तूबर को बॉलीवुड के प्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुति व मथुरा की आकर्षक झाकियों का आयोजन होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कार्यक्रम को पिछले वर्षों की अपेक्षा और अधिक भव्य, आकर्षक स्वरूप प्रदान किया...