Mainpuri News: 12 साल पुराने मामले में आरोपी को दस साल की कैद
मैनपुरी, सितम्बर 9 -- Mainpuri News: औंछा थाना क्षेत्र में 12 साल पहले जानवरों के चारे से जुड़ी नादों को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने वाले दोषी को कोर्ट ने दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी लेकिन जांच में पुलिस ने दो लोगों को निर्दोष मानकर चार्जशीट से बाहर कर दिया था। सिर्फ एक आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला रामसिंह निवासी यादराम पुत्र प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 15 नवंबर 2013 को ग्रामवासी कमलेश पुत्र जयचंद, अरवेश पुत्र भारत, साहब सिंह पुत्र मुंशीलाल उसके घर पर आए और पुरानी रंजिश में गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। उसके भाई कुंवरपाल ने उसे रोका तो आरोपियों ने मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.