Mainpuri News: 11 को श्रीदेवी मेला क्षेत्र में होगा सामूहिक विवाह समारोह
मैनपुरी, जुलाई 4 -- Mainpuri News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आगामी 11 जुलाई को होने वाले आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सीडीओ नेहा बंधु के साथ विवाह स्थल के चिन्हांकन के लिए धारऊ स्थित एआर गार्डन और श्रीदेवी मेला ग्राम सुधार प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद भव्य आयोजन के लिए श्रीदेवी मेला क्षेत्र को उपयुक्त पाते हुए अंतिम रूप से चयनित किया गया।
तैयारियों का निरीक्षण डीएम ने ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि निर्धारित तिथि से पूर्व पूरे परिसर की चाक-चौबंद साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह पूरी भव्यता के साथ आयोजित होना चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस सामूहिक विवाह में 200 से अधिक जोड़े परिणय सूत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.