Mainpuri News: 105.61 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी चार नई सड़कें
मैनपुरी, अक्टूबर 24 -- Mainpuri News: बरसात के दौरान गड्ढों में तब्दील हुई मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र की 4 सड़कों को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद तैयार कराएगा। इन सड़कों को गड्ढों से मुक्ति दिलाने के लिए 105.61 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। 3.68 किमी लंबी इन सड़कों का निर्माण जल्द होगा। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से डीएम मैनपुरी को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। जिसमें जानकारी दी गई है कि मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र की 4 सड़कों के निर्माण के लिए शासन से बजट आवंटित हो गया है। 105.61 लाख रुपये के बजट से इन सड़कों को गड्ढों से मुक्ति दिलाई जाएगी और सड़कों को आवागमन के लिए बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे मंजूरी दी गई है। शनिवार को मैनपुरी आए पर्यटन मंत्री जयवीर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.