मैनपुरी, अक्टूबर 1 -- Mainpuri News: मैनपुरी। जनपदीय युवक समारोह एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 अक्तूबर तक नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव में किया जाएगा। प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में आयोजित होगी। नेशनल इंटर कॉलेज को प्रतियोगिता का संयोजक विद्यालय बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिभागी विद्यार्थियों की सूची प्रपत्र क और पात्रता फॉर्म ग्रुपवार (सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग) में पूर्ण कर एक प्रति आठ अक्तूबर तक संयोजक विद्यालय नेशनल इंटर कॉलेज में जमा कराएं। निर्धारित तिथि के बाद पात्रता फार्म जमा करने पर विद्यार्थी को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी तभी प्रति...