मैनपुरी, जुलाई 10 -- Mainpuri News: मैनपुरी। प्रदेश सरकार जैन धर्म की आस्था, आध्यात्मिक विरासत और धार्मिक स्थलों के संरक्षण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। जनपद मैनपुरी के करहल रोड स्थित ऐतिहासिक व प्राचीन श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के पर्यटन विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए 1.80 करोड़ रुपये की विकास परियोजना प्रस्तावित की गई है। इस पहल से न केवल भगवान पार्श्वनाथ की तप और अहिंसा की परंपरा को नया सम्मान मिलेगा, बल्कि यह मंदिर जैन धार्मिक पर्यटन के एक बड़े केंद्र के रूप में भी उभरेगा। प्रस्तावित योजना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर का व्यवस्थित विकास किया जाएगा। इसमें एक बहुउद्देशीय हॉल, आधुनिक लाइटिंग, स्वच्छ पेयजल, सुलभ प्रसाधन, यात्रियों के बैठने के लिए बेंच और आकर्षक लैंडस्केपिंग (सौंद...