मैनपुरी, अगस्त 20 -- Mainpuri News: क्षेत्र की ग्राम सभा फरेंजी के गांव हिम्मतपुर में जर्जर मार्ग और भारी जलभराव के कारण ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव का मुख्य मार्ग वर्षों से खस्ताहाल स्थिति में है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित आम राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मार्ग का निर्माण जल्द शुरू न हुआ तो तहसील व ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीण धीरज यादव ने बताया कि जल निकासी के लिए बनी नाली टूट जाने के कारण बरसात के बाद से ही स्थिति और भी दयनीय हो गई है। गांव में कोई वैवाहिक कार्यक्रम या सामाजिक आयोजन होने पर ग्रामीणों को भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। प्रधान से लेकर एसडीएम तक गुहार लगाने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो अब परेशान...