मैनपुरी, अगस्त 28 -- Mainpuri News: क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। खेतों से लेकर नेशनल हाईवे (एनएच-34) तक बड़ी संख्या में गोवंश विचरण कर रहे हैं। इससे एक तरफ जहां किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ हाईवे पर दिन-रात हादसों की आशंका बनी रहती है। नवीगंज से बेवर के बीच हाईवे पर मवेशियों के झुंड सड़क पर ही डेरा जमाए रहते हैं। बीती रात नवीगंज स्थित तरावादेव टोल प्लाजा के पास भी मवेशियों का बड़ा झुंड घूमता नजर आया, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक मवेशी आ जाने से रात में ब्रेक लगाते ही पीछे से आ रहे वाहनों की टक्कर का खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- सड़कों पर लगा मवेशियों का जमघट, हो रहीं दुर्घटनाएं पूर्व में हुए हादसों में कई मवेशी अपनी जान भी गंवा चुके हैं। ग्रा...