Mainpuri News: हाईवे पार कर रही महिला को कार ने रौंदा, अस्पताल में मौत
मैनपुरी, जुलाई 20 -- Mainpuri News: हाईवे पर गोगाजी मंदिर के निकट सड़क पार कर रही अधेड़ महिला को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को कस्बा स्थित अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है। थाना क्षेत्र के ग्राम गग्गरपुर निवासी 55 वर्षीय केशवश्री पत्नी ओमप्रकाश हाईवे पर स्थित अपने दूसरे मकान पर जा रही थी। हाईवे पार करते समय भोगांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे केशवश्री गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिवार के लोग उसे अस्पताल ले आए। जहां से किसको द्वारा उन्हें मृत घोषित कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.