Mainpuri News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत
मैनपुरी, जुलाई 13 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में मकान निर्माण करा रहे पूर्व सैनिक की हाईटेंशन लाइन करंट से मौत हो गई। पूर्व सैनिक निर्माणाधीन मकान के पिलर में सरिया काट रहा था। तभी सरिया ऊपर से गुजर रही लाइन में छू गई और करंट लग गया। आनन फानन में पूर्व सैनिक को इमरजेंसी लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कोंडर निवासी पूर्व सैनिक 40 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र अवधेश कुमार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। सोमवार को सुबह लगभग 9:30 बजे वह निर्माणाधीन मकान के पिलर में बढ़ी हुई सरिया को काट रहे थे। तभी मकान के ऊपर से गुजर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.