Mainpuri News: हलवाई की मौत के बाद साडू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
मैनपुरी, नवम्बर 28 -- Mainpuri News: बीते 15 नवंबर को गांव खिरिया के समीप दिल्ली-कानपुर हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रहे हलवाई को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शनिवार को मृतक के साडू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव रीछपुरा निवासी अरविंद कुमार पुत्र जगदीश चंद्र ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उनके साडू राहुल कुमार पुत्र कुसुम पाल निवासी गांव कंसपुर हलवाई का काम करते थे। बीती 15 नवंबर को शाम करीब छह बजे राहुल गांव खिरिया में काम खत्म करने के बाद गांव कंसपुर आने के लिए दिल्ली-कानपुर हाईवे (जीटी रोड) पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कुरावली की ओर से आ रही बाइक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.