मैनपुरी, अगस्त 16 -- Mainpuri News: जनपद की ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत निर्मित कूड़ा संग्रहण केंद्रों (जीसीसी) का संचालन स्वतंत्रता दिवस से किया गया। ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर कूड़ा वाहनों को रवाना किया। ब्लॉक घिरोर की ग्राम पंचायत मधन में अनुजेश प्रताप ने केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार की ग्राम पंचायतों में कूड़ा संग्रहण केंद्र निर्माण की योजना ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए है। उन्होंने कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट के कुशल प्रबंधन से ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर बन सकती हैं। अब हर गांव को कूड़े के ढेर व गंदे जलभराव से मुक्ति मिलेगी। इसी तरह ब्लॉक करहल की ग्राम पंचायत नगला जात में एडीओ गौरव यादव, किशनी की ग्राम पंचायत समान में ब्लॉक प्रमुख सोनम वाल्मीकि, बीडीओ अनिल कुमार, ब्...