Mainpuri News: हरियाली तीज पर सर्व ब्राह्मण समाज ने सजाई सांस्कृतिक छटा
मैनपुरी, अगस्त 17 -- Mainpuri News: सर्व ब्राह्मण समाज (पंजी) की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर बीएम गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन ऊषा त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और ढोलक की थाप पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोगांव चेयरमैन नेहा तिवारी ने भाग लिया। कार्यक्रम में हरियाली तीज की परंपराओं और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.