मैनपुरी, जुलाई 7 -- Mainpuri News: ग्राम हरचंदपुर स्थित स्वरूप सिंह स्मारक इंटर कालेज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रेंजर वीरेंद्र प्रताप ने की। उन्होंने कहा कि पौधों को बड़ा करने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। प्रबंधक सुधीर चौहान ने लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने तथा हर खुशी के मौके पर पौधा लगाने की अपील की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने पौधों की देखभाल की शपथ ली। साथ ही आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में तनवी, पायल और शिवा ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: वन महोत्सव पर एमए पब्लिक स्कूल में हुआ पौधारोपण यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: एक पेड़ अवश्य लगाएं, हरित आवरण बढ़ाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...