Mainpuri News: हमलावर ने आते ही परिचालक को मार दी थी गोली
मैनपुरी, अगस्त 31 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम अघार में हुए ट्रक परिचालक हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने अपराध का इकबाल भी किया है। खास बात ये है कि दीवार में टक्कर मारने के बाद चालक, परिचालक भीड़ से बचने के लिए ट्रक लेकर भागे थे। पीछा करते समय एक युवक ट्रक के पास पहुंचा और उसने तमंचे से गोली मार दी जो परिचालक के सिर में लगी। लगभग एक घंटे बाद डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी गई। चालक की पिटाई भी ग्रामीण कर चुके थे। देर रात एसपी, एसपी सिटी, सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रात दो बजे तक माहौल को काबू में किया गया। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम अघार में रविवार की शाम सात बजे के करीब ट्रक की टक्कर से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली के तार भी टूट गए। इस दौरान गुस्साए लोग ट्रक के चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.