Mainpuri News: हटेगा अतिक्रमण, तालाबों की गंदगी की होगी सफाई
मैनपुरी, सितम्बर 30 -- Mainpuri News: जनपद के ग्रामीण तालाबों की सफाई का विशेष सफाई अभियान चलेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी इसके लिए पहल की है। मैनपुरी के तालाबों को प्रदूषण से बचाने और अवैध कब्जों से रोकने के लिए प्लानिंग बना ली गई है। डीएम ने इस संबंध में सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक भी कर ली है। एनजीटी ने मैनपुरी के तालाबों पर अवैध कब्जों के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। मैनपुरी और करहल की रिपोर्ट पूरी न मिलने पर डीएम की ओर से रिपोर्ट तैयार करने के लिए और समय मांगा गया था। ये समय मिल गया है। एनजीटी ने मैनपुरी के सभी नौ विकासखंड क्षेत्रों में स्थित तालाबों का रिपोर्ट कार्ड जिला प्रशासन से मांगा था। मैनपुरी में कितने तालाब हैं, उनका क्षेत्रफल क्या है, तालाब की वर्तमान भौगोलिक स्थिति क्या है, कितने तालाबों पर अवैध कब्जे हैं, इसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.