मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- Mainpuri News: बिछवां। क्षेत्र के ग्राम दूल्हापुर में बुखार के चलते 5 वर्षीय रियांश पुत्र रवि की मौत हो गई थी। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। खबर को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और शिवर लगाया। शिविर में 36 मरीजों को दवाइयां वितरित की गईं और गांव में दवा छिड़काव कराया गया। टीम में डा. पपेंद्र कुमार, डा. ललित पांडेय, अरविंद कुमार, अभिषेक प्रताप आदि मौजूद रहे। वहीं एडीओ पंचायत राजवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर गांव का निरीक्षण किया है। गांव में स्वास्थ्य कैंप लगने व दवा का छिड़काव होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाईबिछवां। थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। दो आरोपियों क...