Mainpuri News: स्वर्णकार ने दर्ज कराया रंगदारी मांगने का मुकदमा
मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: बेवर। कस्बा के पुराना बाजार निवासी स्वर्णकार ने चार आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शिव कुमार पुत्र मिजाजी लाल निवासी पुराना बाजार ने बताया कि 31 अगस्त को वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी नामजद संजीव गुप्ता पुत्र रामगोपाल निवासी पुराना बाजार अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ आया और पीड़ित से अवैध वसूली की मांग करने लगा। रंगदारी न देने पर संजीव गुप्ता अपने साथियों को लेकर पीड़ित के ऊपर बने मकान में घुस गया। जहां मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर पीड़ित के बेटे प्रशांत वर्मा को भी पीटा। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने संजीव गुप्ता व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.