मैनपुरी, अक्टूबर 21 -- Mainpuri News: शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसके लिए बुधवार को डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने पुलिस लाइन के सभागार में एसपी के साथ अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक ली। शिक्षक एमएलसी पद के लिए नौ और स्नातक एमएलसी पद के लिए 16 कुल 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निष्पक्ष चुनाव के लिए 16 वीडियो कैमरा और नौ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 30 पोलिंग पार्टियां चुनाव कराएंगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज गुरुवार को होगी। 23 अक्तूबर को जिले में बनाए गए 25 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। आगरा खंड स्नातक एमएलसी पद के लिए 12425 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: एमएलसी चुनाव : मंडलायुक्त ने परखी मतदान की तैयारियां 8378 पुलिस, 4047 महिला मतदाताओं को वोट डालने का मौका मि...