Mainpuri News: स्कूल से बच्चा लापता, दो घंटे बाद सकुशल मिला
मैनपुरी, नवम्बर 4 -- Mainpuri News: कुर्रा थाना क्षेत्र के कस्बा कुर्रा स्थित एक निजी स्कूल से सोमवार को बच्चा लापता हो गया। लंच के बाद बच्चा कक्षा में नहीं पहुंचा तो स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों और कुर्रा पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। कस्बा कुर्रा निवासी सृष्टि पत्नी सुधीर कुमार का पांच वर्षीय पुत्र दिव्यांश सोमवार को दादी नारायण देवी के साथ श्रीराम आदर्श विद्यालय में पढ़ने गया था। परिजनों के मुताबिक लंच के बाद दिव्यांश अपनी कक्षा में नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को सूचना दी। परिवार में कोहराम मच गया। स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.