मैनपुरी, अक्टूबर 27 -- Mainpuri News: मैनपुरी-फर्दपुर मार्ग पर स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जा रहे तीन बहन भाई को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार तीन और बाइक सवार एक कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर भाई-बहन और बाइक सवार युवक को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बिहारी निवासी 15 वर्षीय साक्षी पुत्री रत्नेश कुमार, 17 वर्षीय हिमांशु पुत्र रत्नेश कुमार और 17 वर्षीय प्रियांशु पुत्र सर्वेश कुमार संत विवेकानंद विद्यालय में पढ़ते हैं। मंगलवार को दोपहर छुट्टी होने के बाद तीनों स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे। तभी मैनपुरी-फर्दपुर मार्ग पर गोशाला के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार 21 वर्षीय जुनैद पुत्र सलीम निवासी आलीपुर खेड़ा ने स्कूटी मे...