Mainpuri News: स्कूटी और बाइक की टक्कर में बीएससी छात्र की मौत
मैनपुरी, नवम्बर 7 -- Mainpuri News: क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शमशेरगंज पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूटी और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय बीएससी छात्र की सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। क्षेत्र के नगला अखे निवासी नाहर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अतुल जाटव अपनी स्कूटी से अपने बहनोई को किशनी छोड़ने आ रहा था। इसी दौरान किशनी नगर की शमशेरगंज पुलिया के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर नगला गवे निवासी सुघर सिंह पाल अपने पुत्र रामसनेही की पत्नी सीमा देवी को किशनी दवाई दिलाने ला रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.