मैनपुरी, जुलाई 23 -- Mainpuri News: नगर के इटावा-बरेली मुख्य मार्ग पर महाकवि देव स्मारक के पास बुधवार देर रात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। नाले किनारे झोपड़ी डालकर सो रही एक महिला की नाक से नथ खींचकर पिकअप सवार बदमाश फरार हो गए। झपट्टा मारने से महिला की नाक घायल हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित सुनील सिंह पुत्र बच्चू सिंह लोहपीटा महाकवि देव स्मारक के पास अपनी अस्थायी झोपड़ी में परिवार संग रहते हैं। बुधवार रात करीब सवा दो बजे वह अपनी पत्नी सकीना और बच्चों के साथ झोपड़ी के बाहर सो रहे थे। तभी एक पिकअप गाड़ी वहां आकर रुकी। गाड़ी से उतरे तीन अज्ञात बदमाशों ने सो रही सकीना की नाक में पहनी नथ पर झपट्टा मारकर उसे खींच लिया। जब तक पीड़ित परिवार कुछ समझ पाता, तीनों बदमाश पिकअप में सवार होकर यादव नगर चौराह...