Mainpuri News: सूने मकान से नकदी और आभूषण चोरी, फैली सनसनी
मैनपुरी, सितम्बर 18 -- Mainpuri News: दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम बनगढ़ में सूने मकान से लाखों की चोरी हो गई। महिला अपने पुत्र के पास फिरोजाबाद चली गई, तभी गांव के ही तीन नामजदों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से 65000 की नकदी और लगभग 6 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर पर तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम बनगड़ निवासी विनोद कुमार पुत्र पवन सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसकी मां 14 सितंबर को फिरोजाबाद उसके पास आई थी। उसी रात घर सुना पाकर गांव के कुछ उपद्रवी लड़कों ने घर का ताला तोड़ दिया। आरोपियों ने घर के बक्से में रखी 65 हजार के नकदी, सोने चांदी की जेवर जिसमें चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, करधनी, सोने की बेसर, एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.