मैनपुरी, अक्टूबर 15 -- Mainpuri News: पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुलखनपुर ब्लॉक सुल्तानगंज में तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहणकर उन्हें स्टेशनरी का वितरण किया। भोजन पकाने से लेकर परोसने तक रसोइयों, एमडीएम क्लब के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग दिया। यह कार्यक्रम सामुदायिक सहभागिता, आपसी सहयोग और बच्चों के प्रति स्नेह का एक अनुपम उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, जिला समन्वयक (एमडीएम) शुभम भदौरिया, जिला समंवयक प्रशिक्षण पुष्पेंद्र सिंह एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...