Mainpuri News: सुबह 10.30 बजे तक आरके कार्यालय में लटका रहा ताला
मैनपुरी, सितम्बर 12 -- Mainpuri News: कुसमरा। किशनी तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली से फरियादियों की समस्याएं दूर होने का नाम नहीं ले रही हैं। तहसील में दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों और किसानों को अधिकारियों की ढुलमुल रवैये के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला शुक्रवार का है, जहां सुबह 10:30 बजे तक आरके (राजस्व अभिलेखागार) कार्यालय का ताला नहीं खुला था। वहीं, दूसरी ओर तहसीलदार किशनी के कमरे में भी बाहर से कुंडी बंद मिली। अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए सुबह-सुबह तहसील पहुंचे किसान अधिकारियों और कर्मचारियों का इंतजार करते नजर आए। स्थानीय लोगों और किसानों ने नाम न छापने की शर्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि तहसील कार्यालयों में निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं हो रहे हैं। आरोप है कि आरके कार्यालय में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.