मैनपुरी, जुलाई 2 -- Mainpuri News: नगर के एके इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित बरनाहल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सुपरफास्ट क्लब ने अपने नाम किया। सुपरफास्ट क्लब ने मुरादपुर को सात विकेट से पराजित कर ट्राफी अपने नाम की। इससे पहले युवा भाजपा नेता संजीव कश्यप संजू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मुरादपुर क्लब के कप्तान विपुल यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 47 रन ही बना सकी। कप्तान विपुल ने 13 और दीपू ने 12 रन का योगदान दिया। जवाब में सुपरफास्ट क्लब के कप्तान आदित्य पांडेय ने 16, मीमांशु गुप्ता ने 14 रन की मदद से तीन विकेट फाइनल मैच जीत लिया। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार 16 रन एवं तीन विकेट लेने वाले सुपरफास्ट क्लब के कप्तान आदित्य पांडे और मैन आफ द सीरीज लालू यादव को चुना ...