Mainpuri News: सुदिती में नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
मैनपुरी, जुलाई 9 -- Mainpuri News: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सुदिती ग्लोबल एकेडमी में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन गुरुवार को किया गया। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में हुए इस आयोजन ने पूरे विद्यालय परिवार को भावुक करने के साथ-साथ नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। नाटक में विद्यार्थियों ने जीवंत अभिनय के जरिए दिखाया कि कैसे एक युवक हेलमेट न पहनने, तेज गति से वाहन चलाने और मोबाइल पर बात करने के कारण दुर्घटना का शिकार हो जाता है। इसके माध्यम से संदेश दिया गया कि एक दुर्घटना पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। नाटक में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने और ट्रैफिक सिग्नलों का सम्मान करने पर जोर दिया गया। अंत में बच्चों ने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.