मैनपुरी, जुलाई 14 -- Mainpuri News: क्षेत्र के केपी ब्रिक फील्ड के समीप सीमांकन पैमाइश में दो पक्ष जमीन को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ते हुए देख सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने झगड़े के अंदेशे में तीन लोगों को शांतिभंग में पाबंद करते हुए एसडीएम कोर्ट भेज दिया। मंगलवार को थाना में तैनात उपनिरीक्षक सुनव्वर अली ने बताया कि केपी ब्रिक फील्ड के समीप सीमांकन पैमाइश का कार्य किया जा रहा था। तभी प्रथम पक्ष से सुरेश पुत्र विद्याराम, भास्कर पुत्र सुरेश व रेखा पत्नी सुरेश निवासी धारापुर व द्वितीय पक्ष से अनुपम शाक्य पुत्र प्रेम सिंह शाक्य निवासी राधा रमन रोड कोतवाली मैनपुरी झगड़ा करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। समझाने पर प्रथम पक्ष नहीं माना तो पुलिस ने सुरेश पुत्र विद्याराम, भास्कर पुत्र सुरेश व रेखा पत्नी सुरेश को शांतिभंग मे...