Mainpuri News: सीओ ने थाना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मैनपुरी, जुलाई 17 -- Mainpuri News: घिरोर। सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह ने शुक्रवार को थाना का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों व लंबित मामलों की समीक्षा की। वहीं उन्होंने मालखाना व शस्त्रागार का निरीक्षण किया। सीओ ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव व पुलिस कार्यप्रणाली को परखा और दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछितों की गिरफ्तारी व गैर जमानती वारंट की प्रभावी तामील के संबंध में समीक्षा की। सीओ ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को थाना पुलिस को निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी अनुज चौहान, ओपी तोमर, आदित्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.