मैनपुरी, अगस्त 3 -- Mainpuri News: मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर नहर में दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में कूदे युवक का शव सोमवार सुबह रामनगर गांव के पास नहर में मिला। मृतक के भाई ने किशनी थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। युवक नवीन गल्ला मंडी मैनपुरी में मजदूरी करता था और शनिवार को घर से मजदूरी करने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मैनपुरी नगर के शिव नगर रामलीला मैदान निवासी रामलखन कश्यप पुत्र श्याम सिंह बीते शनिवार दोपहर करीब 3 बजे सिंहपुर नहर में कूद गया था। घटना के बाद से ही उसका भाई अजय कुमार कश्यप और रिश्तेदार गजपाल सिंह परिजनों के साथ लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: दो दिन बाद नदी में उतराता मिला युवक का शव सोमवार सुबह करीब 5:45 बजे तलाश के दौरान प...