Mainpuri News: सास ने बहू को बेटी समझा, टूटने से बच गई रिश्तों की डोर
मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: मैनपुरी। दोनों पक्षों में अहंकार हावी था। सास कह रही थी कि बहू घर आयी तो वह आत्महत्या कर लेगी, पति भी पत्नी को रखने के लिए तैयार नहीं था। बात पूरी तरह बिगड़ चुकी थी लेकिन काउंसलर की एक बात दोनों पक्षों के दिलों में उतर गई। रिश्तों की बर्फ पिघली तो ससुराल पक्ष के लोग बहू को रखने के लिए तैयार हो गए। बहू ने भी जिद छोड़ दी और ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई। परामर्श पर समझौता हुआ तो दोनों को हंसी-खुशी के माहौल में विदा कर दिया गया। पांच दिन पूर्व हुई विदाई के बाद दोनों ही पक्ष काउंसलर को फोन कर बिखराव की लड़ियां जोड़ने के लिए आभार जता रहे हैं। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। इस मोहल्ले के निवासी एक युवक की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद पहले सास-बहू का झगड़ा शुरू हुआ, फिर पति भी बीच में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.