मैनपुरी, अगस्त 2 -- Mainpuri News: सावन के पहले सोमवार को लेकर जिलेभर के भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। मंदिरों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। मंदिर समितियों के साथ-साथ जिला प्रशासन भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। मंदिरों को जाने वाले रास्ते दुरुस्त कराए जा रहे हैं। उधर कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर रविवार से ही रूट डायवर्जन लागू हो गया। आज भी रूट डायवर्जन रहेगा। शहर के प्राचीन भीमसेन मंदिर में पहले सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: सावन की पहली सोमवारी आज, धीमेश्वर धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट और दर्शन-पूजन की व्यवस्थाएं पूरी...