मैनपुरी, अक्टूबर 24 -- Mainpuri News: डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने एसपी गणेश प्रसाद साहा के साथ थाना भोगांव में आयोजित थाना समाधान दिवस में जन-शिकायतें सुनीं। डीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों पर उसी दिन पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर भेजी जाए। टीम की रवानगी और वापसी का ब्यौरा थाने की जीडी में दर्ज हो। पैमाइश व कब्जा हटवाने के बाद दोनों पक्षों और दो स्थानीय गवाहों के हस्ताक्षर कराए जाएं। डीएम ने स्पष्ट किया कि पुनः विवाद करने वालों के खिलाफ भारी मुचलका व सुसंगत धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाए। सार्वजनिक भूमि जैसे चकरोड, विद्यालय, खलिहान, चारागाह व तालाब पर अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं होगा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: महराजगंज तराई थाने में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें समाधान दिवस में जसराम (बनहार), ध्रुव सिंह (आलीपुर ...