Mainpuri News: सांप ने डंसा तो सांप लेकर अस्पताल पहुंच गया युवक
मैनपुरी, नवम्बर 30 -- Mainpuri News: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों को उपचार दिया जा रहा था। अचानक एक मरीज प्लास्टिक की थैली लेकर पहुंचा और डॉक्टर की टेबल पर रख दी। थैली में एक सांप था। इसे देखकर डॉक्टर और स्टाफ में भगदड़ मच गई। मरीज को सांप ने काटा था। वह सांप थैली में रखकर अस्पताल ले आया और डॉक्टर से उपचार मांगने लगा। डॉक्टर ने पहले थैली में रखा सांप हटवाया, फिर मरीज को सांप डंसने के उपचार की वैक्सीन लगाई। आधा घंटे भर्ती रहने के बाद हालत में सुधार होने पर मरीज सांप लेकर घर वापस चला गया। मामला बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम चंदीकरा से जुड़ा है। यहां का निवासी 40 वर्षीय इश्तयाक खां पुत्र मुश्ताक खां घर के बाहर काम कर रहा था। तभी एक सांप ने उसे डंस लिया। इश्तयाक के मुताबिक सांप ने उसे डंसा तो वह घबराने के बजाय सांप पकड़ने के लिए दौड़ा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.