Mainpuri News: सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को किया जागरुक
मैनपुरी, जुलाई 29 -- Mainpuri News: भोगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला सुदामा पंचायत सचिवालय और मजरा तरावादेव में मंगलवार की शाम ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भोगांव क्षेत्र में हुए प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी दी। कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और गांवों का सर्वांगीण विकास करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.