Mainpuri News: सम्मान : टॉपर मयंक, रुद्र और तन्वी को मिला 10001 का चेक
मैनपुरी, जुलाई 15 -- Mainpuri News: नगर के सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 2025-26 शैक्षणिक सत्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए मेधा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 12 के छात्र उज्जवल चौहान के स्वागत भाषण से हुआ। मुख्य अतिथि इटावा व राजस्थान मिशन के अध्यक्ष फादर थॉमस एसीकाड ने कक्षा 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक पाने वाले मेधावियों को विशिष्ट सम्मान के रूप में 10001 का चेक, प्रतीक चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इनमें कक्षा 10 के मयंक राज गौतम (97.8 प्रतिशत), कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के रूद्र प्रताप (98.75 प्रतिशत) तथा वाणिज्य वर्ग की तन्वी कुशवाह (96.25 प्रतिशत) शामिल रहे। इसके साथ ही,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.