मैनपुरी, जुलाई 25 -- Mainpuri News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की सेवा में समर्पित है, लेकिन सरकार को बदनाम करके सत्ता में आने की कोशिश कर रहे लोग देश की छवि पूरी खराब कर रहे हैं। नीट में गड़बड़ी को सरकार ने स्वीकार किया है और लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर जो स्थिति बनी, देश विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं; धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे पर क्या कहानीट में गड़बड़ी पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मैनपुरी दौरा मैनपुरी के लिए बड़ी बात है। वह यहां मैनपुरी को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मैनपुरी के विकास के लिए सरकार ने खजाना खोल रखा है।...