Mainpuri News: सड़क हादसे में दीवाली पर बुझा घर का इकलौता चिराग
मैनपुरी, नवम्बर 7 -- Mainpuri News: सड़क हादसे में दिवाली पर घर का इकलौता चिराग बुझ गया। थाना क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत हो गई। मृतक के शव का सैफई में पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। थाना क्षेत्र के बड़ेपुर निवासी 18 वर्षीय अंशुल यादव पुत्र सुखवीर सिंह अपने बुआ के लड़के विजय के साथ शुक्रवार शाम 6 बजे घर जा रहा था। महोलिया गांव के सामने उसकी सामने से आ रही बाइक में भिड़ंत हो गई। टक्कर से अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर परिजन उसको इटावा में निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर मिनी पीजीआई सैफई ले जाया गया।।सैफई में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शनिवार दोपहर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.