Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल कुसमरा के युवक की सैफई में मौत
मैनपुरी, अक्टूबर 25 -- Mainpuri News: इटावा जनपद के ऊसराहार थाना क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। यह हादसा गत 19 अक्तूबर की शाम उदयपुरा कला गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ था। इस दर्दनाक हादसे में एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मृतक के साथ बाइक पर मौजूद चार वर्षीय पोती बाल-बाल बच गई और उसे मामूली चोटें आईं। कुसमरा नगर के पालीवाल मोहल्ला निवासी राहुल पुत्र रामस्वरूप 19 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे अपनी चार वर्षीय पौत्री सौम्या को बाइक से लेकर ऊसराहार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उदयपुरा कला गांव के सामने किशनी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.