मैनपुरी, जुलाई 24 -- Mainpuri News: घिरोर। क्षेत्र के ग्राम नगला मही को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। वर्षों पहले बने इस डामर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों व स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण कमलेश कुमार, कंचन कुमार, ज्ञान सिंह व धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह मार्ग नगला मही, नगला घना, ओय की ठार सहित कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि वाहन चलाना तो दूर, पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीण प्रवेश कुमार, छोटे लाल, रामफूल, वीरेंद्र, रामचंद्र, विवेक, पवन व राजाराम, विनोद...