Mainpuri News: सड़क पार करते समय लोडर वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
मैनपुरी, अक्टूबर 11 -- Mainpuri News: सड़क पार करते समय वृद्ध को लोडर वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां गंभीर अवस्था में इमरजेंसी में ले जाते समय चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बरनाहल के बैंक खंडेश्वर नगर निवासी 60 वर्षीय मनीराम खटीक पुत्र लालता प्रसाद रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे बाईपास मार्ग पर सड़क पार कर रहे थे। तभी लोडर वाहन के चालक दीपेश पुत्र पप्पू निवासी कस्बा बरनाहल ने वाहन को लापरवाही से पीछे करते समय जोरदार टक्कर मार दी। इससे मनीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे राहगीर एवं परिजन घायल को इलाज के लिए फिरोजाबाद ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर इमरजेंसी ले जाते समय मनीराम ने दम तोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.