Mainpuri News: सड़क पर उगी झाड़ियो से निकल रहे सर्प, लोग परेशान
मैनपुरी, अगस्त 23 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी शिवम यादव ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि लंबे समय से कालोनी की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। वहीं नालियों की भी सफाई नहीं हो रही है। जिससे जगह-जगह झाड़ियां उग आई है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लंबे समय से सफाई न होने पर झाड़ियों से सर्प व अन्य जहरीले जीव निकलने लगे हैं। जो लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। रविवार को झाड़ियों से सड़क पर एक सर्प निकल आया, जैसे ही लोगों ने सर्प को देख तो अफरा तफरी मच गई। नगरवासियों ने बताया कि इस तहर के सर्प घर में प्रवेश कर सकते हैं और किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। शिकायतकर्ता ने नालियों की नियमित सफाई व झाड़ियों की कटाई कराकर सड़क निर्माण की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.